ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन फार्म एवं महत्वपूर्ण लाभ
Jan 08, 2022
e-Shram Card Self Registration 2022 श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने संपूर्ण भारत के असंगठित गरीब मजदूर परिवारों के लिए ई-श्रम योजना 2022 का शुभारंभ किया है। जिसके माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा गरीब मजदूर परिवारों को उनके कौशल के आधार पर रोजगार प्रदान किया जावेगा। ई-श्रमिक कार्ड 2022 के लाभ लेने के लिए इच्छुक भारतीय नागरिक श्रम और रोजगार मंत्रालय के ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in के माध्यम से e-Shram Card Online Registration के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। E Shram Card Portal दिहाड़ी मजदूरी करने वालों के फायदे के लिए केंद्र सरकार ने लॉन्च किया हैं। ई-श्रम कार्ड सेल्फ रजिस्ट्रेशन 2022 कराते ही मजदूरों को अपने-आप केंद्र सरकार सरकारी योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। e-Shram Card Self Registration से जुड़ी संपूर्ण जानकारी नीचे तालिका पर अवलोकन कर सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन योग्यता एवं पात्रता :-
ई-श्रम कार्ड की लाभ लेने की इच्छुक भारतीय नागरिक ई-श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन फार्म पात्रता विवरण की जानकारी नीचे तालिका पर जांच कर सकते हैं :-नागरिकता - भारतीय
योग्यता -
आयु सीमा - 16 - 59
e-Shram Card Online Form Objective
ई-श्रम कार्ड का मुख्य उद्देश्य :- e-Shram Card 2022 के अंतर्गत निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक और प्लेटफार्म श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक आदि सहित सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण करना है। ई-श्रम पोर्टल सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार करने के उद्देश्य से भी आरंभ किया गया है। ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण किया जावेगा। e-Shram Portal के माध्यम से श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्राप्त करने में सहायक होगा।
ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन आवश्यक दस्तावेज
1. आधार कार्ड
2. पैन कार्ड
3. पासपोर्ट साइज फोटो
4. मोबाइल नंबर
5. बैंक खाता विवरण
e-Shram Card Benefits
ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के महत्वपूर्ण फायदे 2022 :- ई-श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन कराने के महत्वपूर्ण फायदे के बारे में नीचे अवलोकन कर सकते हैं:-
» भारत सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
» ई-श्रम कार्ड धारक को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा।
» सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए लाई जाने वाली किसी भी सुविधा का सीधा लाभ मिल सकेगा।
» भविष्य में पेंशन की सुविधा मिल सकती है।
» स्वास्थ्य इलाज में आर्थिक सहायता मिलेगा।
» गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चों के भरण-पोषण के लिए उचित सुविधा दिया जावेगा।
» मकान निर्माण में सहायता के तौर पर धनराशि प्रदान किया जावेगा।
» बच्चे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता प्रदान किया जावेगा।
» केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
How to Apply e-Shram Card Self Registration Form
ई श्रमिक कार्ड सेल्फ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया :- ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन फार्म प्रस्तुत करने वाले भारतीय नागरिक ई-श्रम पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। e-Shram Card Online Form प्रस्तुत करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:-
★ सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं।
★ इसके होम पेज पर जाकर रजिस्टर ऑन ई-श्रम Register on E-shram के ऑप्शन पर क्लिक करें।
★ यहां रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा, इस पेज पर अपना आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोर्ड, ईपीएफओ और ईएसआईसी मेंबर स्टेटस दर्ज करें।
★ अब मोबाइल नंबर पर OTP भेजने के विकल्प को चुनें।
★ इस ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में टाइप करें।
★ अब आवेदन फॉर्म को पूरा भरें, जिसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, एड्रेस, सैलरी, उम्र दर्ज करनी होगी।
★ फॉर्म पूरा भर जाने पर आपको इसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने के पश्चात सबमिट बटन को क्लिक करें।
★ अब आपके आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो गया है।