पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम है खास, 95 रुपये में होगा लाखों का फायदा
Jan 15, 2022
नई दिल्ली: सिक्योरिटी की नजर से पोस्ट ऑफिस में किए गए निवेश को को काफी बेहतर समझा जाता है। पोस्ट ऑफिस की स्कीम (post office Scheme Benefits) अच्छा रिटर्न देने में मदद करती है।
आज हम आपको डाक खाने की सबसे ज्यादा फायदे वाली निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम में आपको महज 95 रुपये का निवेश करना होता है और मैच्योरिटी पर आप 14 लाख रुपये का फंड हासिल कर फायदा उठा सकते हैं।
ग्रामीण इलाके में रहने वालों के लिए सबसे बेहतर
यह निवेश योजना पोस्ट ऑफिस की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए लाया गया है। इसका नाम ‘ग्राम सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा रखा गया है।
इस स्कीम में आप रोजना 95 रुपये बचाकर 14 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। साथ ही इस स्कीम में पॉलिसी होल्डर के जीवित रहने पर मनी बैक का भी लाभ दिया जा रहा है यानी जितनी रकम आपने लगाई उसकी पूरी वापसी होने में मदद मिलेगी।
ये है पालिसी की उम्र सीमा
ग्राम सुमंगल योजना में पॉलिसी होल्डर को मैच्योरिटी पर बोनस भी मिलने से आसानी होती है। इस स्कीम को 15 साल और 20 साल के लिए लेकर फायदा उठा सकते हैं। ग्राम सुमंगल योजना की पालिसी लेने के लिए उम्र सीमा 19 साल से 45 साल तक होनी अहम है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसका फायदा कोई भी भारतीय नागरिक को मिल सकता है।
इस पॉलिसी में होल्डर को 10 लाख रुपये तक का सम एश्योर्ड दिया जाता है। अगर कोई व्यक्ति पॉलिसी के मैच्योर होने तक जीवित रहता है तो उसे मनी बैक का लाभ दिया जाता है।
मनी बैक का यह फायदा तीन बार मिल जाता है। इसके तहत 15 साल की पॉलिसी में छह साल, नौ साल और 12 साल पूरे होने पर 20-20 फीसदी मनी बैक दिया जा रहा है। मैच्योरिटी पर बोनस सहित बाकी 40 फीसदी पैसा भी मिल रहा है।
20 साल पर ऐसे होगा फायदा
जो लोग 20 साल की पॉलिसी लेकर फायदा उठाना चाहते हैं उन्हें मनी बैक 8 साल, 12 साल और 16 साल की अवधि पर 20-20 फीसदी के हिसाब से दिया जाता है। बाकी का 40 प्रतिशत पैसा बोनस के साथ मैच्योरिटी पर मिलता है। पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को बीमित राशि के साथ-साथ बोनस राशि भी मिल जाती है।
यदि 25 साल का व्यक्ति 7 लाख रुपए के सम इंश्योर्ड के साथ 20 साल के लिए यह पॉलिसी लिया जाता है तो हर महीने 2853 रुपये की किस्त चुकानी होती है।
यानी रोजाना करीब 95 रुपए बचाने की जरुरत होती है। ऐसे में, सालाना प्रीमियम 32735 रुपये का होता है। अगर कोई इसे छह महीने में देना चाहता है तो ये 16715 रुपये और तीन महीने में 8449 रुपये की क किस्त बनती रहती है।