यूपी में 7 चरणों में होगा मतदान, 10 मार्च को आएंगे नतीजे

Jan 08, 2022

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होगा. पहले चरण का मतदान 10 फ़रवरी और आखिरी चरण 7 मार्च को होगा. वोटों की गिनती और रिजल्ट 10 मार्च को आएंगे.

विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो गई है। इसके साथ ही लखनऊ नगर निगम ने राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स को हटाना शुरू कर दिया है।

प्रथम चरण 10 फरवरी: शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा
दूसरा चरण 14 फरवरी: सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर
तीसरा चरण 20 फरवरी: कासगंज, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर
चौथा चरण 23 फरवरी: पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा
पाचवां चरण 27 फरवरी: बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोण्डा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, चित्रकूट प्रयागराज
छठा चरण 3 मार्च: बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, अम्बेडकरनगर, देवरिया, बलिया
सातवां चरण 7 मार्च: जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, संत रविदासनगर, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र
परिणामः 10 मार्च 2022

यूपी में 403 सीटों में से

पहले चरण में -58
दूसरे चरण में-55
तीसरे चरण में-59
चौथे चरण में-60
पांचवे चरण में-60
छठे चरण में-57 और
सांतवे चरण में -54 सीटों पर चुनाव होंगे